Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी
● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सीवर लाइन का विस्तार! चौगानपुर गोलचक्कर से 130 मीटर सड़क तक काम शुरू
Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहवासियों को जलभराव और गंदे पानी की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने चौगानपुर गोलचक्कर से 130 मीटर लंबी सड़क तक मुख्य सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है।
- sakshi choudhary
- 21 Jul, 2025
Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहवासियों को जलभराव और गंदे पानी की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने चौगानपुर गोलचक्कर से 130 मीटर लंबी सड़क तक मुख्य सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। यह सीवर लाइन 80 मीटर चौड़ी सड़क के समानांतर बिछाई जा रही है, जिसकी कुल लंबाई करीब ढाई किलोमीटर है। ग्रेटर नोएडा ऑथोरिटी का लक्ष्य है कि यह कार्य अगले एक से दो महीनों के भीतर पूरा कर लिया जाए, जिससे क्षेत्र की सीवरेज व्यवस्था मजबूत हो सके।
Greater Noida Authority: इन इलाकों के लोगों को मिलेगा सीधा फायदा!
इस परियोजना का सीधा लाभ ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-3, नॉलेज पार्क-5 और आसपास के गांव जैसे चौगानपुर, तुस्याना, सैनी, खेड़ी आदि को मिलेगा। इन इलाकों में अब तक उचित सीवरेज व्यवस्था नहीं थी, जिससे स्थानीय नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सीवर लाइन से निकलने वाला गंदा पानी नॉलेज पार्क-5 में प्रस्तावित 50 एमएलडी क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से जोड़ा जाएगा, जिससे जल शुद्धिकरण भी सुनिश्चित होगा।
प्राधिकरण के प्रबंधक विनोद शर्मा ने दी ये अहम जानकारी
वहीं Greater Noida Authority के वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा ने जानकारी दी कि शहरी व ग्रामीण इलाकों में सीवरेज की स्थिति को सुधारने के लिए एक विशेषज्ञ सलाहकार एजेंसी की नियुक्ति भी की जा चुकी है। इस पहल से फैक्ट्रियों, संस्थानों और घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बहने के बजाय नियोजित ढंग से निस्तारित होगा। यह योजना न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक अहम कदम साबित होगी।