Greater Noida: अवैध रूप से संचालित कंपनी का दफ्तर सील, अन्य अवैध गतिविधियों पर भी गिरी गाज
- sakshi choudhary
- 23 Jul, 2025
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर ओमेगा-1 स्थित अंसल गोल्फ लिंक-वन सोसायटी में अवैध रूप से संचालित एक कंपनी "सनराइज" के कार्यालय को सील कर दिया है। इस कार्रवाई के साथ कंपनी को नोटिस भी जारी किया गया है और व्यावसायिक गतिविधियों पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। वर्षों से इस पार्क क्षेत्र में कंपनी अवैध दफ्तर चला रही थी, जिसकी शिकायत स्थानीय निवासियों ने शासन स्तर तक की थी। आरोप था कि कंपनी नियमों के विरुद्ध अवैध वसूली और अन्य गतिविधियों में संलिप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री केपी मलिक ने स्वयं दौरा कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
Greater Noida: प्राधिकरण द्वारा पहुँचाए जाएँगे सभी सुविधाएँ
मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना ए.के. सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पार्क में संचालित सनराइज कंपनी के दफ्तर को सील कर उसे नोटिस जारी किया। इसके अलावा सेक्टर में अवैध रूप से संचालित अन्य गेस्ट हाउस, पीजी और रेस्टोरेंट को भी नोटिस थमाए गए। प्राधिकरण के अनुसार, सेक्टर को अब पूर्ण रूप से अपने अधीन ले लिया गया है और सभी सुविधाएं प्राधिकरण द्वारा दी जाएंगी। Greater Noida के क्षेत्र में सीवर, सड़क और नाली जैसे अधूरे विकास कार्यों को जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे निवासियों को मूलभूत सुविधाएं समय पर मिल सकें।