YEIDA: यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने छह गांवों के 308 किसानों को आबादी भूखंड आवंटित किए, ड्रा प्रक्रिया का हुआ सफल आयोजन
- sakshi choudhary
- 24 Jul, 2025
YEIDA: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) द्वारा अधिग्रहीत और क्रय की गई भूमि के बदले किसानों को सात प्रतिशत आबादी भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया को गति मिली है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देशानुसार रामपुर बांगर, चांदपुर, मथुरापुर, अट्टा गुजरान, मूँजखेड़ा और रोनीजा गांवों के किसानों के लिए भूखंड ड्रा का आयोजन किया गया। यह ड्रा विशेष कार्याधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 308 किसानों को उनके हिस्से के भूखंड नंबर आवंटित किए गए।
YEIDA: किसानो के अधिकार के लिए प्राधिकरण ने दिया आश्वासन
इस मौके पर प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह ने किसानों को आश्वस्त किया कि ड्रा से आवंटित भूखंडों को जल्द ही विकसित कर उन्हें भौतिक कब्जा दिलाया जाएगा। इसके साथ ही जो किसान अब भी आबादी भूखंड के आवंटन से वंचित हैं, उन्हें भी शीघ्र ही लाभान्वित किया जाएगा। यह पहल न केवल किसानों के अधिकारों की रक्षा की दिशा में अहम कदम है, बल्कि उनके विश्वास को और सशक्त भी बनाती है।
यहाँ देखे ड्रॉ की पूरी प्रक्रिया, जाने क्या है खास
ड्रा कार्यक्रम के दौरान YEIDA की डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेणुका दीक्षित, भूलेख के तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में छह गांवों के किसानों की भारी उपस्थिति देखी गई, जिससे उनकी जागरूकता और भरोसा झलकता है। ड्रा प्रक्रिया की पूरी कार्यवाही का सीधा प्रसारण प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर भी किया गया, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। यह कदम भविष्य में भी प्राधिकरण की कार्यशैली को किसानों के हित में सशक्त रूप से प्रस्तुत करता है।