Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

Noida में मलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता अभियान शुरू, बारिश से पहले स्वास्थ्य विभाग सतर्क

top-news

Noida: जिले में मानसून से पहले मच्छरों के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। मौसम में लगातार बदलाव और पिछले 15 दिनों में तीन बार बारिश होने से मच्छर पनपने लगे हैं। ऐसे में मलेरिया फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। इसे देखते हुए जून महीने को ‘एंटी मलेरिया माह’ के रूप में मनाया जा रहा है। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि लोगों को मलेरिया से सुरक्षित रखने के लिए रैली, बैठकें, गोष्ठियां और पंपलेट के जरिए जागरूक किया जाएगा।

Noida: पीछले वर्ष की तुलना में इतने कम हुए केस 

जिले में इस साल अब तक मलेरिया का एक पुष्ट मामला सामने आया है, जबकि दो केस संदिग्ध हैं। पिछले वर्षों की बात करें तो 2024 में 27 केस, 2023 में 69 केस, और 2022 में 91 केस दर्ज किए गए थे। शासन ने निर्देश दिया है कि बुखार से पीड़ित हर मरीज की मलेरिया जांच की जाएगी। मलेरिया प्रभावित इलाकों में 10% आबादी और मध्यम प्रभावित क्षेत्रों में कम से कम 7% लोगों की जांच की जाएगी। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं की जांच अनिवार्य रूप से की जाएगी ताकि किसी भी तरह की जटिलता से बचा जा सके।

सीएमओ ने दी ये जानकारी 

सीएमओ ने जानकारी दी कि Noida के आशा, एएनएम और सीएचओ सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों को कार्यशालाओं के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। मलेरिया मरीज मिलने पर उसके परिवार और आसपास के कम से कम 50 घरों में सर्वेक्षण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है और जून महीने में विशेष गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम जारी रहेगा।

नल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video