Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद

Bakson College Initiative: बैक्सन होम्योपैथिक कॉलेज ने जागरूकता नाटक से मनाया मातृ स्तनपान सप्ताह का चौथा दिन

Bakson College Initiative: ग्रेटर नोएडा स्थित बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय द्वारा विश्व मातृ स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 4 अगस्त 2025 को ग्राम कैलासपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रबंध निदेशक डॉ. एस.पी.एस. बक्शी व प्राचार्य प्रो. डॉ. सी.पी. शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया।
top-news

Bakson College Initiative: ग्रेटर नोएडा स्थित बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय द्वारा विश्व मातृ स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 4 अगस्त 2025 को ग्राम कैलासपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रबंध निदेशक डॉ. एस.पी.एस. बक्शी व प्राचार्य प्रो. डॉ. सी.पी. शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन में ग्राम की गर्भवती महिलाओं के लिए कॉलेज के इंटर्नशिप छात्रों, रितिका, अनन्या वार्ष्णेय, अनन्या भंडारी, उर्वशी और अमिताभ – द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें स्तनपान के महत्व को रोचक और प्रभावी ढंग से दर्शाया गया।


Bakson College Initiative: कार्यक्रम के दौरान कोलेस्ट्रम के बारे में हुई विशेष चर्चा 

कार्यक्रम में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रो. डॉ. निमेश कुमार, डॉ. अजय भाटी और डॉ. रीना पारीक ने गर्भवती महिलाओं को स्तनपान के शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कोलेस्ट्रम के बारे में बताया, जो पीला गाढ़ा चिपचिपा दूध होता है और शिशु के लिए संपूर्ण आहार माना जाता है। यह शिशु को जन्म के पहले घंटे में दिया जाना चाहिए, जिससे बच्चे को रोग प्रतिरोधक क्षमता मिलती है और उसका विकास बेहतर होता है Bakson College Initiative के अंतर्गत  विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि WHO और UNICEF के दिशानिर्देशों के तहत विश्व स्तर पर स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।


1 से 7 अगस्त के बीच इन जगहों पर होगा कार्यक्रम का आयोजन 

नाटक श्रृंखला और संगोष्ठी के समापन पर सभी गर्भवती महिलाओं को फल एवं शीतल पेय वितरित किए गए। बैक्सन कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा यह आयोजन 1 अगस्त से 7 अगस्त तक विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर किया जा रहा है, Bakson College Initiative का उद्देश्य स्तनपान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है।