Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में हरियाली मिशन! 90 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य, 1000 पौधों से हुआ शुभारंभ

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा को और अधिक हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार को बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर यह कार्यक्रम सेक्टर-16बी स्थित हरित उपवन में आयोजित हुआ। इस अभियान में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, एचसीएल फाउंडेशन और गिव मी ट्री संस्था ने मिलकर भाग लिया।
top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा को और अधिक हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार को बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर यह कार्यक्रम सेक्टर-16बी स्थित हरित उपवन में आयोजित हुआ। इस अभियान में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, एचसीएल फाउंडेशन और गिव मी ट्री संस्था ने मिलकर भाग लिया। इस मौके पर प्राधिकरण की ओएसडी और ग्रेनो वेस्ट प्रभारी गुंजा सिंह, डीजीएम संजय कुमार जैन, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह, सहायक निदेशक उद्यान बुद्ध विलास, मैनेजर प्रशांत समाधिया, एचसीएल टेक की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट निधि पुंडीर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


Greater Noida: प्राधिकरण द्वारा चलाए गए इस अभियान से शहर में होगी हरियाली 

करीब 17 एकड़ में फैली इस ग्रीन बेल्ट में पहले दिन पीपल, शीशम, सहजन, हरण, महुआ, आंवला और जामुन जैसे पर्यावरण के लिए लाभकारी 1000 पौधे लगाए गए। प्राधिकरण का लक्ष्य कुल 90 हजार पौधे रोपने का है, जिससे शहर में हरियाली और वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। पौधारोपण के लिए चुनी गई प्रजातियां न केवल प्रदूषण कम करने में मदद करेंगी बल्कि जैव विविधता को भी बढ़ावा देंगी। यह पहल ग्रेटर नोएडा को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील और टिकाऊ विकास की दिशा में एक मजबूत कदम साबित करेगी।


आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुए हज़ारो कर्मचारी 

कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में प्राधिकरण, एचसीएल फाउंडेशन और गिव मी ट्री के करीब 1000 कर्मचारी, शोध छात्र और एचसीएल टेक्नोलॉजी के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रतिभागियों ने न केवल पौधे लगाए बल्कि इनके संरक्षण और देखभाल का भी संकल्प लिया। यह पहल आने वाले समय में ग्रेटर नोएडा को देश के सबसे स्वच्छ और हरे-भरे शहरों में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।