Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, तालड़ा गांव में 50 हजार वर्ग मीटर जमीन मुक्त

Greater Noida Authority ने वर्क सर्कल-8 के तहत तालड़ा गांव में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 50,000 वर्ग मीटर अधिसूचित क्षेत्र को खाली कराया। कॉलोनाइजर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित कर रहे थे, जिन्हें पहले नोटिस दिया गया था, लेकिन वैध दस्तावेज न मिलने पर जेसीबी से निर्माण ध्वस्त कर दिया गया। यह अभियान ओएसडी रामनयन सिंह और जीएम (प्रोजेक्ट) एके सिंह के नेतृत्व में पुलिस सहयोग से चलाया गया। प्राधिकरण ने चेतावनी दी कि बिना अनुमति या नक्शा पास कराए निर्माण बर्दाश्त नहीं होगा और जनता से जमीन खरीदने से पहले जानकारी लेने की अपील की। अभियान शहर की सुव्यवस्थित योजना और विकास बनाए रखने के लिए जारी रहेगा।
top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई को जारी रखते हुए वर्क सर्कल-8 के अंतर्गत तालड़ा गांव में एक बड़े अभियान को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में प्राधिकरण ने लगभग 50 हजार वर्ग मीटर अधिसूचित क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त कराया। 

प्राधिकरण की टीम ने इस अभियान को योजनाबद्ध तरीके से स्थानीय पुलिस के सहयोग से पूरा किया। कार्रवाई का नेतृत्व प्राधिकरण के ओएसडी रामनयन सिंह और जीएम (प्रोजेक्ट) एके सिंह ने किया। उनके साथ वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह, नरोत्तम सिंह, रतिक, प्रभात शंकर, प्रबंधक राकेश बाबू, स्वतंत्र वर्मा, मिथलेश कुमार, बृजेन्द्र कुशवाह, सहायक प्रबंधक डीपी श्रीवास्तव, रामकिशन और वर्क सर्कल के सभी तकनीकी व फील्ड सुपरवाइजर मौजूद रहे। 

जानकारी के अनुसार, कॉलोनाइजरों द्वारा Greater Noida प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। प्राधिकरण ने इस अवैध निर्माण को रोकने के लिए पहले नोटिस जारी किए थे, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब या वैध दस्तावेज प्रस्तुत न होने पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई। इस अभियान में जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति या नक्शा पास कराए अवैध निर्माण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। Greater Noida प्राधिकरण का यह अभियान शहर की सुव्यवस्थित योजना और विकास को बनाए रखने के लिए चलाया जा रहा है। प्राधिकरण ने जनता से अपील की है कि जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी प्राप्त करें, ताकि अवैध कॉलोनियों में उनकी मेहनत की कमाई न फंसे। यह कार्रवाई ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अवैध अतिक्रमण और निर्माण के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है, जो भविष्य में भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *