Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के सुथ्याना में प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन, 9500 वर्ग मीटर जमीन से अवैध निर्माण ध्वस्त ● ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती, कई हस्तियों को किया गया सम्मानित ● ग्रेटर नोएडा में एडू विजार्डियंस की पहली ऑफलाइन परीक्षा संपन्न, 5 मिनट में बच्चों ने हल किए 100 सवाल ● Greater Noida News: प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 वरिष्ठ प्रबंधकों के विभाग बदले; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी ● Petrol Diesel Price: सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स खत्म; डीजल और जेट फ्यूल पर बढ़ाई ड्यूटी ● Greater Noida News: नीमका जेल में बंद मां के 5 साल के बेटे का नर्सरी में दाखिला, स्कूल बस लेने आएगी जेल तक ● Noida News: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किए 6 पुलिसकर्मियों के तबादले, सेक्टर-63, 49 और फेस-3 थाने को मिले नए प्रभारी ● पीलीभीत वोटर लिस्ट विवाद: दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ में तैनाती रद्द, शासन ने प्रतीक्षारत किया ● काशी को मिली तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली के लिए दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर; गाजियाबाद और अलीगढ़ में भी होगा ठहराव ● दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, प्रदूषण के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र का बड़ा फैसला

Greater Noida: एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज की छात्रा वंशिका ने MUN 6.0 प्रतियोगिता में जीता Gold Medal

Greater Noida: गाजियाबाद स्थित सिल्वरलाइन प्रेस्टिज स्कूल द्वारा आयोजित Model United Nations (MUN 6.0) यानी युवा संसद प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा के एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज – खेड़ी की कक्षा 12वीं (Humanities) की छात्रा वंशिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Gold Medal और Certificate अपने नाम किया। इस बड़े आयोजन में लगभग 40 Schools के करीब 700 छात्रों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा व विचारों से सभी को प्रभावित किया। आयोजकों की ओर से सभी प्रतिभागियों को Participation Certificate देकर प्रोत्साहित भी किया गया।
top-news

Greater Noida: गाजियाबाद स्थित सिल्वरलाइन प्रेस्टिज स्कूल द्वारा आयोजित Model United Nations (MUN 6.0) यानी युवा संसद प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा के एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज – खेड़ी की कक्षा 12वीं (Humanities) की छात्रा वंशिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Gold Medal और Certificate अपने नाम किया। इस बड़े आयोजन में लगभग 40 Schools के करीब 700 छात्रों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा व विचारों से सभी को प्रभावित किया। आयोजकों की ओर से सभी प्रतिभागियों को Participation Certificate देकर प्रोत्साहित भी किया गया।


इस प्रतियोगिता में वंशिका ने अपने Confidence, Public Speaking Skills और Knowledge का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का माहौल बेहद चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि यहां देशभर के कई प्रमुख विद्यालयों के छात्र शामिल थे। इसके बावजूद वंशिका ने न केवल अपनी पहचान बनाई बल्कि प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक भी जीता, जो उनके लिए ही नहीं बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है।


विद्यालय प्रशासन ने वंशिका की इस शानदार उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि इतने कठिन मुकाबले के बीच उनका प्रदर्शन Inspiring और Motivational है। साथ ही, विद्यालय के अन्य प्रतिभागियों की भी प्रशंसा की गई, जिन्होंने पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेकर आत्मविश्वास और समर्पण का परिचय दिया। यह उपलब्धि छात्रों के लिए आगे भी Leadership Skills और Career Growth में सहायक साबित होगी।


विद्यालय प्रबंध निदेशक करतार सिंह जी ने खुशी जताते हुए कहा, “यह हमारे लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। जहाँ कई विद्यालय सातवीं बार इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे थे, वहीं हमारे छात्रों ने प्रथम प्रयास में ही अपनी पहचान बनाई।” विद्यालय परिवार ने वंशिका को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।