Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद

Greater Noida: भट्टा गांव का श्मशान घाट बना संकट! जलभराव से अंतिम संस्कार ठप, ग्रामीणों में आक्रोश

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र (Yamuna Authority Area) के अंतर्गत आने वाले भट्टा गांव में श्मशान घाट (Cremation Ground) बड़ी समस्या का कारण बन गया है। यहां लगातार हो रहे जलभराव (Waterlogging) से अंतिम संस्कार (Funeral) में बाधा आ रही है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि पानी गांव के कुछ घरों तक घुस गया है।
top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र (Yamuna Authority Area) के अंतर्गत आने वाले भट्टा गांव में श्मशान घाट (Cremation Ground) बड़ी समस्या का कारण बन गया है। यहां लगातार हो रहे जलभराव (Waterlogging) से अंतिम संस्कार (Funeral) में बाधा आ रही है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि पानी गांव के कुछ घरों तक घुस गया है। गुरुवार को हुई एक ग्रामीण की मौत के बाद परिवार को श्मशान घाट में जलभराव के चलते भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


ग्रामीणों दीपक, बाबू खान, बनवारी लाल, चित्रा और जुसार का कहना है कि श्मशान घाट में न तो electricity की सुविधा है और न ही सफाई की व्यवस्था। लंबे समय से सफाई न होने की वजह से यहां का माहौल बेहद प्रदूषित (Polluted Environment) हो चुका है। सांप और बिच्छुओं का आना-जाना आम हो गया है, जिससे Greater Noida के ग्रामीणों में डर का माहौल है।


स्थानीय लोगों ने बताया कि हाल ही में जलभराव के कारण एक गाय की मौत हो गई थी। दूसरी गाय को ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया। यह घटना ग्रामीणों के आक्रोश को और बढ़ा रही है। उनका कहना है कि यह समस्या कई सालों से बनी हुई है, लेकिन अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस वजह से गांव के लोग खुद को असुरक्षित और उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।


ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द श्मशान घाट की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन (Protest) करने को मजबूर होंगे। वे प्रशासन से बिजली, सफाई और जलनिकासी (Drainage) की उचित व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि basic facilities की कमी से धार्मिक और सामाजिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अब गांव के लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से ले और तत्काल कार्रवाई करे।