Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

Noida-Greater Noida: दिल्ली एयरपोर्ट से नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लिए पहली लग्जरी बस सर्विस, जाने पूरी खबर

Noida-Greater Noida: दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI Airport) यात्रियों के लिए नई सौगात लेकर आ रहा है। Delhi International Airport Limited (DIAL) ने घोषणा की है कि अगले हफ्ते से एयरपोर्ट से नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली पहली Luxury Bus Service शुरू की जाएगी। इस "Airport-City Coach" सेवा की कीमत मात्र ₹199 प्रति ट्रिप रखी गई है। यह देश का पहला ऐसा एयरपोर्ट होगा, जहां से यात्रियों को सीधी लग्जरी कोच सुविधा मिलेगी।
top-news

Noida-Greater Noida: दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI Airport) यात्रियों के लिए नई सौगात लेकर आ रहा है। Delhi International Airport Limited (DIAL) ने घोषणा की है कि अगले हफ्ते से एयरपोर्ट से नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली पहली Luxury Bus Service शुरू की जाएगी। इस "Airport-City Coach" सेवा की कीमत मात्र ₹199 प्रति ट्रिप रखी गई है। यह देश का पहला ऐसा एयरपोर्ट होगा, जहां से यात्रियों को सीधी लग्जरी कोच सुविधा मिलेगी।


नई बस सेवा को DIAL और FlixBus मिलकर संचालित करेंगे। बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए real-time tracking, trained crew, USB charging ports, CCTV surveillance, luggage space और plush seating जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। रूट में Noida Sector 16, Botanical Garden, Golf Course Road, Gaur City, Jaypee Wishtown और Pari Chowk जैसे अहम स्टॉप शामिल होंगे। ट्रैफिक के हिसाब से यह सफर 130 से 180 मिनट का होगा।


DIAL के CEO विदेह कुमार जयपुरियार ने कहा कि इस सेवा का उद्देश्य एयर ट्रैवल और शहरी ट्रांजिट के बीच का गैप खत्म करना है। इससे यात्रियों को आरामदायक और भरोसेमंद पब्लिक ट्रांसपोर्ट विकल्प मिलेगा। साथ ही यह कदम शहर की सड़कों पर भीड़ घटाने, प्राइवेट व्हीकल्स पर निर्भरता कम करने और carbon footprint घटाने में मदद करेगा।


यह पहल दिल्ली एयरपोर्ट को Heathrow, Charles de Gaulle, Berlin Brandenburg, Vienna और Amsterdam Schiphol जैसे वैश्विक हवाई अड्डों की श्रेणी में ला खड़ा करेगी, जहां पहले से ऐसी सेवाएं उपलब्ध हैं। टिकट्स FlixBus App, Redbus, MakeMyTrip और Paytm पर ऑनलाइन बुक किए जा सकेंगे। इसके अलावा टर्मिनल 1 और 3 के आगमन क्षेत्र में ऑफलाइन काउंटर भी होंगे। यात्रियों के लिए सभी टर्मिनलों पर निर्धारित बोर्डिंग प्वाइंट भी बनाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *