Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा में भूजल बचाने की बड़ी पहल, कासना-एच्छर तक बिछी 12 KM Treated Water Distribution Line

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने भूजल (Groundwater) बचाने की दिशा में एक और सराहनीय कदम उठाया है। सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल और एसीईओ प्रेरणा सिंह की देखरेख में जल-सीवर विभाग ने कासना एसटीपी से एच्छर तक 12 किलोमीटर लंबी Treated Water Distribution Line तैयार कर दी है। इस लाइन के शुरू होने से पार्कों, ग्रीन बेल्ट और इंडस्ट्रियल यूनिट्स को ट्रीटेड वाटर (Treated Water) से सिंचाई और उत्पादन के लिए पानी मिल सकेगा।
top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने भूजल (Groundwater) बचाने की दिशा में एक और सराहनीय कदम उठाया है। सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल और एसीईओ प्रेरणा सिंह की देखरेख में जल-सीवर विभाग ने कासना एसटीपी से एच्छर तक 12 किलोमीटर लंबी Treated Water Distribution Line तैयार कर दी है। इस लाइन के शुरू होने से पार्कों, ग्रीन बेल्ट और इंडस्ट्रियल यूनिट्स को ट्रीटेड वाटर (Treated Water) से सिंचाई और उत्पादन के लिए पानी मिल सकेगा।


वरिष्ठ प्रबंधक जल राजेश कुमार ने बताया कि अब तक कासना से एच्छर तक के इलाके में पार्कों और ग्रीन बेल्ट की सिंचाई के लिए भूजल का उपयोग करना पड़ता था। नई डिस्ट्रीब्यूशन लाइन (Distribution Line) चालू होने से अब यह जरूरत ट्रीटेड वॉटर से पूरी होगी। इस कदम से न सिर्फ Water Conservation को बढ़ावा मिलेगा बल्कि क्षेत्र में Groundwater Level को भी स्थिर रखने में मदद मिलेगी।


Greater Noida Authority का कहना है कि इस लाइन से आसपास के पार्कों और ग्रीन बेल्ट्स में सिंचाई के लिए अलग कनेक्शन दिया जाएगा। वहीं, ईकोटेक-1 एक्सटेंशन (Ecotech-1 Extension) के आसपास के उद्योगों को भी Industrial Production के लिए पानी की आपूर्ति इसी Treated Water से की जाएगी। जरूरत पड़ने पर छोटी लाइनों के जरिए कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उद्योगों की पानी की डिमांड पूरी हो सके।


विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रोजेक्ट Greater Noida को सतत विकास (Sustainable Development) की ओर ले जाएगा। Treated Water Use से जहां बड़े पैमाने पर भूजल की बचत होगी, वहीं पर्यावरण संरक्षण (Environment Protection) को भी मजबूती मिलेगी। यह पहल क्षेत्र में बढ़ते जल संकट (Water Crisis) से निपटने के लिए एक मॉडल साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *