Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस

Greater Noida: समस्या समाधान ग्रुप बना जनता की आवाज़!

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में साफ-सफाई, सीवर, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। करोड़ों रुपये के बजट के बावजूद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इन समस्याओं को दूर करने में असफल नजर आ रहा है। जगह-जगह ओवरफ्लो होते सीवर, जाम नालियां, बंद स्ट्रीट लाइट और नियमित सफाई न होने की वजह से सेक्टरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Greater Noida: इस ग्रुप के जरिए लोगों ने उठाी आवाज 

इन समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाने में समस्या समाधान ग्रुप अहम भूमिका निभा रहा है। यह ग्रुप अब ग्रेटर नोएडा की जनता के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म बन चुका है। इस ग्रुप में प्राधिकरण, बिजली, फायर ब्रिगेड समेत अन्य विभागों के अधिकारी भी जुड़े हुए हैं। जैसे ही किसी नागरिक द्वारा इस ग्रुप में किसी समस्या की जानकारी दी जाती है, संबंधित विभाग के अधिकारी हरकत में आ जाते हैं और समाधान की दिशा में कदम उठाया जाता है।

सोशल मीडिया भी बना बड़ा हथियार 

बता दे कि Greater Noida शहर के जागरूक नागरिकों की सक्रियता भी इसमें अहम है। सोशल मीडिया के माध्यम से हरेंद्र भाटी, आलोक सिंह, सुभाष भाटी, रूपा गुप्ता, आशीष, सुनील प्रधान, आदित्य भाटी, रघुराज भाटी, रामदत्त शर्मा, एनपी सिंह, निधि सहित कई अन्य लोग सेक्टरों की समस्याएं उजागर कर रहे हैं। इनकी पहल से समस्याएं सिर्फ चर्चा तक सीमित नहीं रह जातीं, बल्कि अधिकारियों तक पहुंचकर समाधान की ओर अग्रसर होती हैं। ग्रेटर नोएडा में नागरिकों की यह सक्रियता एक सकारात्मक बदलाव की ओर संकेत करती है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video