Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
ग्रेनो एम्पलॉइज एसोसिएशन: कर्मचारियों के चेहरों पर लौटी रौनक, दीपावली से पहले मिला बोनस का तोहफ़ा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ा तोहफ़ा मिला है। एम्पलॉइज एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू भड़ाना और उपाध्यक्ष रविंद्र कसाना के प्रयासों से सीईओ एन.जी. रवि कुमार ने बोनस राशि ₹8,000 से बढ़ाकर ₹9,000 करने की घोषणा की है। यह बोनस संविदा कर्मचारियों को दिया जाएगा। इस निर्णय से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
- sakshi choudhary
- 16 Oct, 2025
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों के लिए दीपावली से पहले आई खुशख़बरी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एम्पलॉइज एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू भड़ाना और उपाध्यक्ष रविंद्र कसाना के प्रयासों से कर्मचारियों को दीपावली बोनस दिया गया है पिछले साल भी एम्पलॉइज एसोसिएशन के प्रयासों से ही कर्मचारियों के लिए बोनस देने की शुरुआत हुई थी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एम्पलॉइज एसोसिएशन लगातार कर्मचारियों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।
सीईओ एन.जी. रवि कुमार ने कर्मचारियों को त्योहार से पहले बड़ा तोहफ़ा देते हुए बोनस में बढ़ोतरी की घोषणा की है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एम्पलॉइज एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू भड़ाना की माँग को देखते हुए, पिछले वर्ष जहां कर्मचारियों को ₹8,000 का बोनस दिया गया था, वहीं इस बार इस राशि को बढ़ाकर ₹9,000 कर दिया गया है। यह बोनस संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को दिया जाएगा, साथ ही परमानेंट कर्मचारियों का भी 1000 रुपया बोनस बढ़ाया गया है।
इस घोषणा से प्राधिकरण के कर्मचारियों में ख़ुशी की लहर है। कर्मचारी इसे सीईओ एन.जी. रवि कुमार की संवेदनशील पहल बता रहे हैं, वही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एम्पलॉइज एसोसिएशन का आभार व्यक्त कर रहे है। जिसने त्योहार से पहले उनके चेहरे पर मुस्कान ला दी है। प्राधिकरण प्रशासन का मानना है कि कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण से ही ग्रेटर नोएडा लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, और यह बोनस उनकी मेहनत का सम्मान है।