Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Noida News: ट्रेनों में वापसी का रेला, भीड़ से चरमराई व्यवस्था! Toilets और Reserved Seats तक पर कब्जा

Noida News: दीपावली (Diwali) और भैया दूज (Bhai Dooj) के बाद एक बार फिर ट्रेनों में यात्रियों का “वापसी का रेला” (Return Rush) उमड़ पड़ा है। गुरुवार को दिल्ली, मुंबई, बिहार रूट की अधिकांश ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। हाल यह रहा कि कई यात्रियों को बोगियों में खड़े होने तक की जगह नहीं मिली। स्थिति इतनी बिगड़ी कि यात्रियों ने toilets, women coach, handicapped coach और यहां तक कि luggage van में भी कब्जा जमा लिया। चारबाग रेलवे स्टेशन और लखनऊ जंक्शन समेत कई स्टेशनों पर RPF (Railway Protection Force) और GRP (Government Railway Police) भीड़ को नियंत्रित करने में नाकाम रही, जिससे व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।
top-news

गुरुवार को लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और बिहार जाने वाली ट्रेनों में overcrowding का नजारा आम रहा। Gorakhpur-Panvel Express और Triveni Express जैसी ट्रेनों में यात्री गलियारे से लेकर शौचालय तक ठसाठस भरे नजर आए। कई लोग बोगी के दरवाजों पर लटककर सफर करते देखे गए। RPF ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ इतनी थी कि व्यवस्था संभालना मुश्किल हो गया। वहीं Gomti Express, Padmavat Express, Gorakhdham Express, Avadh Express और Kushinagar Express जैसी प्रमुख ट्रेनों में भी यही हाल रहा।

स्थिति इतनी गंभीर रही कि women और handicapped bogies तक खाली नहीं कराई जा सकीं। कई यात्री लगेज वैन में भी घुस गए। आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को अपनी सीट तक पहुंचने के लिए संघर्ष करना पड़ा। RPF ने कुछ यात्रियों को उनकी reserved seats तक पहुंचाने में मदद की, लेकिन हालात पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आ सके। त्योहारों के बाद ट्रेनों में बढ़ती यह भीड़ रेलवे प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है, और यात्री उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में railway management इससे निपटने के लिए ठोस कदम उठाएगा।