Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में 60 मीटर रोड का विस्तार, अब छह लेन से होगा सफर आसान और तेज़
- sakshi choudhary
- 07 Nov, 2025
Greater Noida: शहर के औद्योगिक सेक्टर इकोटेक‑10 और इकोटेक‑11 को जोड़ने वाली 60 मीटर चौड़ी सड़क को अब चार लेन से बढ़ाकर छह लेन का किया गया है। यह सुधार उस रोड का हिस्सा है जो दिल्ली‑मुम्बई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) के तहत आने वाली आधुनिक टाउनशिप से जुड़ती है, जिससे ट्रैवेल और logistics दोनों में सुधार होगा।
Greater Noida Authority के अनुसार, इस सड़क की चौड़ाई अब 7.5 मीटर से बढ़कर 10.5 मीटर कर दी गई है ताकि भारी और हल्के वाहनों को future में ट्रैफिक जाम का सामना न करना पड़े। कुल मिलाकर लगभग 2 किलोमीटर लंबी इस रोड पर लगभग चार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा, रोड के दोनों ओर सर्विस मार्ग और ड्रेनेज नाली का काम भी चल रहा है. सर्विस मार्ग पर करीब 2.5 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।
जानकारी के लिए बता दे कि इस अपग्रेड का लाभ न केवल इकोटेक-10 और 11 के इंडस्ट्रियल यूनिट्स को मिलेगा, बल्कि आसपास के गावों व माइचा समेत अन्य इलाकों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। आने वाले समय में जब नोएडा एयरपोर्ट के संचालन से सड़कों पर वाहन बढ़ेंगे, तब यह छः-लेन मार्ग ट्रैफिक मैनेजमेंट में महत्वपूर्ण साबित होगा। युवा प्रोफेशनल्स, इंडस्ट्रियल वर्कर्स और ट्रांसपोर्ट ऑपरेशन्स के लिए यह “better access” सुनिश्चित करेगा।