Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

रैली के लिए जर्मन हैंगर तैयार, संपर्क मार्गों का निर्माण तेज! पीएम मोदी करेंगे Noida International Airport का उद्घाटन

Noida International Airport Inauguration और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली को लेकर तैयारियां तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं। रैली स्थल पर German Hangar यानी विशाल पंडाल निर्माण का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। बुधवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में प्रशासन, पुलिस, यमुना प्राधिकरण और NIA के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में रैली से जुड़े संपर्क मार्गों के निर्माण एवं मरम्मत, रैली स्थल की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, ट्रैफिक प्लानिंग और पार्किंग सिस्टम पर विस्तृत चर्चा की गई। टर्मिनल से लगभग 300 मीटर दूर बन रहे हैंगर में भारी संख्या में लोगों के आने की संभावना जताई गई है।
top-news

बैठक के दौरान विधायक धीरेंद्र सिंह ने पूरे Airport Campus और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि रैली की आधिकारिक तिथि अभी घोषित नहीं हुई है और प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा तिथि की पुष्टि के बाद अंतिम तैयारियां और तेज़ होंगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मुख्य कार्यक्रम से पहले सभी वैकल्पिक मार्ग व्यवस्थित हों और भीड़ नियंत्रण (Crowd Management) के लिए अतिरिक्त बैरिकेटिंग लगाई जाए। साथ ही आसपास के दयानतपुर, किशोरपुर सहित कई गांवों से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए संपर्क मार्गों की मरम्मत और चौड़ीकरण पर विशेष ज़ोर दिया गया।

जनसभा से जुड़े मंच, बैठने की व्यवस्था, एंट्री और एग्जिट प्वाइंट सहित सभी Event Management तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रशासन का कहना है कि रैली में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है, ऐसे में पार्किंग से लेकर सभास्थल तक Smooth Movement सुनिश्चित किया जाएगा। जर्मन हैंगर निर्माण तेजी से पूरा किया जा रहा है, ताकि प्रधानमंत्री की रैली और एयरपोर्ट उद्घाटन का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हो सके।