Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

Noida Cyber Crime: आर्किटेक्ट से 12 करोड़ की Online Fraud, Investment Profit का दिया झांसा

Noida Cyber Crime: नोएडा में साइबर क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है और पुलिस-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है। ताज़ा मामला शहर की अब तक की सबसे बड़ी व्यक्तिगत साइबर ठगी (Biggest Cyber Fraud) का है, जिसमें सेक्टर-47 निवासी एक आर्किटेक्ट से 12 करोड़ रुपये की online fraud कर ली गई। शिकायत के अनुसार, पीड़ित को 17 अक्टूबर को ‘कियारा शर्मा’ नाम की कथित investment consultant ने मैसेज किया और शेयर मार्केट में बेहतर profit returns का लालच दिया। महिला ने उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा और एक लिंक भेजा, जिस पर क्लिक करते ही एक suspicious app डाउनलोड हो गया.
top-news

Noida Cyber Crime: नोएडा में साइबर क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है और पुलिस-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है। ताज़ा मामला शहर की अब तक की सबसे बड़ी व्यक्तिगत साइबर ठगी (Biggest Cyber Fraud) का है, जिसमें सेक्टर-47 निवासी एक आर्किटेक्ट से 12 करोड़ रुपये की online fraud कर ली गई। शिकायत के अनुसार, पीड़ित को 17 अक्टूबर को ‘कियारा शर्मा’ नाम की कथित investment consultant ने मैसेज किया और शेयर मार्केट में बेहतर profit returns का लालच दिया। महिला ने उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा और एक लिंक भेजा, जिस पर क्लिक करते ही एक suspicious app डाउनलोड हो गया।


कुछ दिनों बाद पीड़ित को नए ग्रुप में शामिल किया गया, जहां कई लोग शेयर मार्केट में निवेश कर लाभ कमाने के screenshots साझा कर रहे थे। उनके विश्वास में आने के बाद पीड़ित ने भी निवेश करना शुरू किया। शुरुआत में जालसाजों ने कम राशि दोगुनी करके लौटाई, जिससे भरोसा और मजबूत हो गया। इसके बाद पीड़ित ने कई बार में 11.99 करोड़ रुपये कथित ट्रेडिंग अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। लेकिन रकम वापस मांगने पर उनसे tax & processing charges के नाम पर 17 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मांग की गई। विरोध करने पर उन्हें ग्रुप से बाहर कर दिया गया। साइबर क्राइम थाने ने मामला दर्ज कर खातों की जांच शुरू कर दी है।


नोएडा में हाल के महीनों में कई बड़े cyber fraud मामले सामने आए हैं, जिनमें 5 से 12 करोड़ रुपये तक की ठगी शामिल है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ठग WhatsApp और Telegram ग्रुप के ज़रिये निवेश ट्रेनिंग और fake profit reviews दिखाकर लोगों को फंसाते हैं। ऐसे मामलों में नाइजीरियाई गैंग समेत कई संगठित गिरोह सक्रिय हैं। पुलिस ने नागरिकों को सलाह दी है कि किसी भी investment app या website की authenticity जांचें, SEBI-regulated platforms पर ही निवेश करें, और कम समय में अधिक मुनाफे (High Return in Short Time) के वादों से सावधान रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *