Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

YEIDA: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने Minda Corporation को सेक्टर-10 में 23 एकड़ भूमि आवंटित की

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) द्वारा आज Minda Corporation Limited को सेक्टर-10 में 23 एकड़ के भूखंड का आवंटन पत्र सौंपा गया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने यह पत्र कंपनी के कार्यकारी निदेशक आकाश मिंडा को प्रदान किया। इस अवसर पर मिंडा ग्रुप के हेड कॉर्पोरेट अफेयर्स अमित जालान, प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नागेंद्र प्रताप सिंह तथा विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र भाटिया भी उपस्थित रहे। यह आवंटन उत्तर प्रदेश सरकार की Investment Promotion Policy के अंतर्गत किया गया है, जिसके तहत Fortune-500 में शामिल कंपनियों को विशेष प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है।
top-news

कंपनी इस नए प्रोजेक्ट में लगभग 48,00,000 यूनिट्स Wiring Harness और अन्य Connection Systems का उत्पादन करेगी। इस अत्याधुनिक manufacturing unit में कुल ₹522.279 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। प्राधिकरण का कहना है कि परियोजना की स्थापना से क्षेत्र में बड़ी संख्या में Direct और Indirect Employment Opportunities सृजित होंगी, जिससे स्थानीय आर्थिक विकास को नया आयाम मिलेगा। YEIDA क्षेत्र में तेज़ी से बढ़ रहे औद्योगिक निवेश और Make in India की गति को यह प्रोजेक्ट और मजबूत करेगा।

स्पार्क मिंडा ग्रुप की Minda Corporation Limited आज एक वैश्विक कंपनी के रूप में स्थापित है। भारत, वियतनाम, इटली, जापान और इंडोनेशिया सहित दुनिया भर में इसके 27 Production Units क्रियाशील हैं। कंपनी का संचालन Mechatronics, Information & Connected Systems, Plastics & Interiors, Aftermarket Products, Electric Vehicles और Electronics जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में फैला हुआ है। साथ ही, कंपनी द्वारा पुणे और बैंगलोर में आधुनिक R&D Centres स्थापित किए गए हैं, जो Innovation-Driven Manufacturing को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। नए प्रोजेक्ट के साथ, मिंडा कॉर्पोरेशन यूपी में अपनी औद्योगिक मौजूदगी को और सुदृढ़ करने जा रही है।