Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
Greater Noida: बिजली चोरी पकड़ने पहुंची एनपीसीएल टीम पर हमला, FIR दर्ज
ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के गांव चिरसी में मंगलवार सुबह बिजली चोरी की जांच करने पहुंची NPCL टीम पर दो युवकों ने हमला कर दिया। एनपीसीएल के सहायक प्रबंधक अवधेश फुलजडे, सेक्शन इंचार्ज मोहन सिंह और जूनियर इंजीनियर सचिन चौहान समेत एलसीसी और क्यूआर टीम गांव में Anti Power Theft Drive पर निकली हुई थी। जांच के दौरान टीम ने कई घरों से अवैध तरीके से लगी कटीया हटाई। सुबह लगभग 11:57 बजे टीम सोनू नामक उपभोक्ता के घर पहुंची, जहां विद्युत मीटर नहीं मिला और चोरी से बिजली उपयोग की पुष्टि हुई।
- sakshi choudhary
- 10 Dec, 2025

जांच के दौरान जैसे ही टीम पोल से सर्विस केबल काटने लगी, तभी सोनू और उसका साथी संजीव शर्मा वहां पहुंच गए। आरोप है कि दोनों ने अचानक लाइनमैन को सीढ़ी से नीचे धक्का देकर गिरा दिया और अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की। टीम ने बताया कि आरोपी सर्विस केबल को सीधे लाइन से जोड़कर बिजली चोरी कर रहा था। हमला होने पर टीम किसी तरह बचकर पीआरवी को सूचना देने के लिए 112 नंबर पर कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची और टीम ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी।
इसके बाद सहायक प्रबंधक अवधेश फुलजडे ने कोतवाली पहुंचकर हमले, धमकी, Power Theft और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराने की तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना बिजली चोरी रोकथाम अभियान के दौरान एनपीसीएल कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करती है।