Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कूड़े के निस्तारण में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए Solid Waste Management Rule 2016 और Updated Rule 2024 के पालन को अनिवार्य बताते हुए सभी Bulk Waste Generators को चेतावनी जारी की है।
top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए Solid Waste Management Rule 2016 और Updated Rule 2024 के पालन को अनिवार्य बताते हुए सभी Bulk Waste Generators को चेतावनी जारी की है। एसीईओ लक्ष्मी वीएस के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और फीडबैक फाउंडेशन द्वारा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में एक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें उद्यमियों को waste segregation, user charges और waste disposal से जुड़ी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि कूड़े के प्रबंधन में लापरवाही पाए जाने पर पेनल्टी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


कार्यशाला के दौरान फीडबैक फाउंडेशन की टीम ने उद्योगों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रक्रिया समझाते हुए बताया कि प्रत्येक Bulk Waste Generator को अपने परिसर में कूड़े का segregation, wet waste disposal, अधिकृत एजेंसियों को segregated waste का हस्तांतरण और नियमित reporting सुनिश्चित करनी होगी। बताया गया कि waste management system को मजबूत करने के लिए सभी उद्योगों का सहयोग आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कहा कि Greater Noida को clean city बनाने की दिशा में industry sector की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए सभी इकाइयों को नियमों का पालन करना जरूरी है।


कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने cleanliness drive और responsible waste management को बढ़ावा देने की शपथ ली। इस दौरान सहायक प्रबंधक गौरव बघेल, फीडबैक फाउंडेशन के प्रतिनिधि, इंडस्ट्री बिजनेस एसोसिएट के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल और कई उद्योग प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्राधिकरण ने दोहराया कि waste management rules का सख्ती से पालन कर शहर को स्वच्छ और sustainable बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *