Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
Greater Noida: भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सत्येंद्र नागर की शिष्टाचार भेंट
Greater Noida: भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के गांव जुनेदपुर निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो सत्येंद्र नागर ने नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।
- sakshi choudhary
- 17 Dec, 2025
Greater Noida: भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के गांव जुनेदपुर निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो सत्येंद्र नागर ने नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सत्येंद्र नागर ने नितिन नवीन को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों और पार्टी की भावी रणनीति को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
भेंट के दौरान कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर समर्पण भाव से कार्य करना होगा। उन्होंने पार्टी के अभियानों और कार्यक्रमों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाकर उन्हें योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने की आवश्यकता बताई।
सत्येंद्र नागर ने कहा कि भाजपा द्वारा अब तक का सबसे युवा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया जाना गर्व का विषय है। इससे विशेष रूप से युवाओं में नया उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा देशभर में पार्टी की नीतियों को नई दिशा मिलेगी।