Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बदलाव अभियान से एक लाख से अधिक लोग हुए प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जागरूक
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “बदलाव: हम प्लास्टिक का उत्पादन, उपभोग और निपटान कैसे करते हैं, इसे नए सिरे से सोचें” शीर्षक से नौ दिवसीय अभियान का आयोजन किया गया।
- sakshi choudhary
- 17 Dec, 2025
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “बदलाव: हम प्लास्टिक का उत्पादन, उपभोग और निपटान कैसे करते हैं, इसे नए सिरे से सोचें” शीर्षक से नौ दिवसीय अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान 8 से 16 दिसंबर 2025 तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम और एनजीओ नेचर बॉडीज द्वारा संचालित किया गया। सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एजुकेशन, एचडीएफसी बैंक और ब्लू प्लैनेट एनवायरनमेंटल सोल्यूशन के सहयोग से चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को जिम्मेदार प्लास्टिक उपयोग और प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन के लिए प्रेरित करना था।
अभियान के दौरान 20 आरडब्ल्यूए, 50 बाजारों व सार्वजनिक स्थलों, 4 स्कूलों, 2 अस्पतालों, 10 उद्योगों और 2 बल्क वेस्ट जनरेटर्स में 250 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से एक लाख से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई गई। नुक्कड़ नाटक, माइम शो, रैलियां, रोड शो, क्विज़, थीम आधारित नृत्य, घर-घर संवाद और स्वच्छता अभियानों के जरिए सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बचाव, कचरे का पृथक्करण और स्वच्छ परिवेश बनाए रखने के संदेश दिए गए। स्थानीय बाजारों में टिकाऊ विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए 500 से अधिक कपड़े के थैले भी वितरित किए गए।
चौधरी केशराम इंटर कॉलेज, इकोटेक-3 में आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने लगभग 70 किलोग्राम कचरा एकत्र किया। इस अभियान में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी भी सक्रिय रूप से शामिल रहे। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने दुकानदारों और नागरिकों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग से बचने और अपनी दुकानों पर डस्टबिन रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ और हरित बनाए रखना सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है।