Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बीटेक छात्र की आत्महत्या, पढ़ाई के दबाव से परेशान होकर उठाया कदम

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित एक तकनीकी संस्थान में बीटेक की पढ़ाई कर रहे छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित एक तकनीकी संस्थान में बीटेक की पढ़ाई कर रहे छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मंगलवार शाम छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।


मृतक छात्र की पहचान आकाशदीप के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गया, बिहार का निवासी था। वह दिल्ली टेक्निकल कॉलेज में बीटेक का छात्र था और कॉलेज के पास स्थित एक निजी हॉस्टल में अपने दोस्तों के साथ रह रहा था। बताया गया कि मंगलवार को उसके सेमेस्टर की परीक्षा थी, लेकिन वह परीक्षा देने नहीं पहुंचा। जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो हॉस्टल कर्मचारियों और दोस्तों को शक हुआ और दरवाजा खोलने पर घटना का पता चला।


पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें छात्र ने पढ़ाई के दबाव और मानसिक तनाव का जिक्र किया है। नोट में उसने किसी व्यक्ति को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है और छात्र के दोस्तों, हॉस्टल वार्डन व कॉलेज प्रशासन से पूछताछ की जा रही है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। इस घटना के बाद कॉलेज और हॉस्टल परिसर में शोक का माहौल बना हुआ है।