Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

ग्रेटर नोएडा के YEIDA क्षेत्र में बनेगी जापानी सिटी, नीमराणा मॉडल से होगा विकास

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में जापानी सिटी के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
top-news

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में जापानी सिटी के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी कड़ी में YEIDA के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल राजस्थान के नीमराणा पहुंचा, जहां उन्होंने राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम द्वारा विकसित जापानी इंडस्ट्रियल पार्क का अध्ययन किया। इस दौरे का उद्देश्य जमीन आवंटन, निवेश प्रोत्साहन, अवसंरचना और यूटिलिटी प्रबंधन जैसे पहलुओं को समझना रहा, ताकि उसी मॉडल को YEIDA क्षेत्र में अपनाया जा सके।


यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर चार, एक और पांच ए में जापानी और कोरियन सिटी परियोजना प्रस्तावित है। इसके तहत एक आधुनिक इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित की जाएगी, जिसमें औद्योगिक इकाइयों के साथ-साथ आवासीय, व्यावसायिक, संस्थागत और परिवहन सुविधाएं भी शामिल होंगी। इस टाउनशिप को इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि यहां रहने और काम करने वालों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुकूल वातावरण मिल सके।

जापानी सिटी परियोजना का खाका तैयार करने से पहले YEIDA के सीईओ राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों ने नीमराणा जापानी इंडस्ट्रियल पार्क का विस्तृत दौरा किया और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस दौरान जापानी कंपनियों की लॉजिस्टिक्स, यूटिलिटी, संचालन संबंधी जरूरतों और सरकार द्वारा दिए जाने वाले विशेष वित्तीय व प्रशासनिक प्रोत्साहनों पर चर्चा हुई। अधिकारियों का मानना है कि नीमराणा से प्राप्त अनुभव YEIDA क्षेत्र में प्रस्तावित जापानी सिटी के मास्टर प्लान को प्रभावी और निवेशकों के अनुकूल बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।