Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन चुनाव 2025-26: मनोज भाटी बोड़ाकी बने अध्यक्ष, शोभाराम चंदेला सचिव निर्वाचित

Greater Noida: जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन, गौतमबुद्ध नगर के वार्षिक चुनाव 2025-26 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
top-news

Greater Noida: जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन, गौतमबुद्ध नगर के वार्षिक चुनाव 2025-26 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार को सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इसके बाद शाम 6 बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू की गई, जो देर रात तक चली। एल्डर्स कमेटी की निगरानी में पारदर्शी ढंग से चुनाव परिणाम घोषित किए गए।


अध्यक्ष पद पर मनोज भाटी बोड़ाकी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 1555 मत प्राप्त किए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी योगेंद्र भाटी को 1222 वोट मिले। सचिव पद पर शोभाराम चंदेला ने 1510 मतों के साथ जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर कल्याण नागर 1562 मतों के साथ निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर छत्रपाल सिंह, सहसचिव (प्रशासनिक) पद पर सिंहराज चौधरी और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महिला प्रत्याशी मुस्कान उर्फ महिंद्री ने जीत दर्ज की।

परिणामों की घोषणा के बाद बार परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जाहिर की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज भाटी बोड़ाकी और सचिव शोभाराम चंदेला ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे वकीलों के हितों की रक्षा, बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय तथा अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।