Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
Greater Noida: गलत पार्किंग पर विवाद के बाद पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय और साथियों ने सिक्योरिटी गार्ड से की मारपीट, CCTV वीडियो वायरल
ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित गौर सिटी-2 सोसायटी में देर रात एक पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय द्वारा सिक्योरिटी गार्डों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
- sakshi choudhary
- 28 Dec, 2025
ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित गौर सिटी-2 सोसायटी में देर रात एक पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय द्वारा सिक्योरिटी गार्डों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, डिलीवरी ब्वॉय पिज्जा देने सोसायटी पहुंचा था और उसने अपनी बाइक गलत स्थान पर खड़ी कर दी। जब ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने उसे नियमों के अनुसार वाहन पार्क करने को कहा, तो वह बहस करने लगा और मामला बढ़ गया।
विवाद के बाद डिलीवरी ब्वॉय ने अपने स्टोर पर फोन कर अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में कई युवक सोसायटी पहुंचे और उन्होंने मिलकर एक सुरक्षा गार्ड को जबरन पकड़कर अलग ले जाकर उसके साथ लात-घूंसे किए। अचानक हुई इस घटना से सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। पूरी घटना सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। प्रारंभिक रूप से दोनों पक्षों में समझौता कराकर मामला शांत कराया गया था, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोबारा मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है और पूरे प्रकरण की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय निवासियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।