Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

ग्रेटर नोएडा सेक्टर 36 आरडब्ल्यूए चुनाव संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

दिनांक 28 दिसंबर 2025 को फैडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए ग्रेटर नोएडा के संरक्षक रणजीत प्रधान एवं दीपक कुमार भाटी के पर्यवेक्षण में आरडब्ल्यूए सेक्टर 36 का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
top-news

दिनांक 28 दिसंबर 2025 को फैडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए ग्रेटर नोएडा के संरक्षक रणजीत प्रधान एवं दीपक कुमार भाटी के पर्यवेक्षण में आरडब्ल्यूए सेक्टर 36 का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चुनाव में कुल 1249 पंजीकृत मतदाताओं में से 962 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई।


मुख्य चुनाव अधिकारी निवास भाटी ने चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर डॉ. अजय भाटी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भगवान स्वरूप शर्मा को 222 मतों से पराजित किया। महासचिव पद पर शरद शर्मा ने डॉ. संगीता रावल को 186 मतों से हराया, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर ठाकुर नारायण सिंह ने नरेंद्र गौतम को 210 मतों से विजय प्राप्त की।

इस अवसर पर फैडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर सहित धर्मवीर मावी, देवराज नागर, सूरत नागर, सतीश पोशवाल, सुनील प्रधान, राजेश गौर, गौतम नागर, मुनीराम, वीरेंद्र सिंह विधूड़ी, रामानन्द भाटी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं।