Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा में रिठौरी और मथुरापुर के किसानों को मिला छह फीसदी आबादी भूखंड, सौंपे गए आवंटन पत्र

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने रिठौरी और मथुरापुर गांव के किसानों को बड़ी राहत देते हुए छह फीसदी आबादी भूखंडों का आवंटन कर दिया है।
top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने रिठौरी और मथुरापुर गांव के किसानों को बड़ी राहत देते हुए छह फीसदी आबादी भूखंडों का आवंटन कर दिया है। सोमवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने 10 किसानों को उनके भूखंडों के आवंटन पत्र सौंपे। लंबे समय से लंबित इस मांग के पूरा होने से किसानों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

दरअसल, भूमि अधिग्रहण के बाद से इन गांवों के किसानों को मिलने वाले छह फीसदी आवासीय भूखंड काफी समय से लंबित थे। किसानों ने इस संबंध में प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार से भी आग्रह किया था। सीईओ के निर्देश पर नियोजन विभाग ने तेजी से प्रक्रिया पूरी की और भूखंडों का नियोजन होते ही आबादी भूखंड विभाग द्वारा आवंटन पत्र जारी कर दिए गए। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पारदर्शी और समयबद्ध कार्यप्रणाली की सराहना की।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित किसानों को शीघ्र ही लीज प्लान और चेकलिस्ट जारी की जाएगी तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर लीज डीड की प्रक्रिया भी पूरी कराई जाएगी. सीईओ एनजी रवि कुमार ने स्पष्ट किया कि किसानों को छह फीसदी आवासीय भूखंड उपलब्ध कराना प्राधिकरण की प्राथमिकता है और मथुरापुर व रिठौरी की तरह अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी जल्द ही आबादी भूखंड आवंटित किए जाएंगे।