Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Yamuna Authority: मकर संक्रांति पर यमुना प्राधिकरण की नई आवासीय भूखंड योजना, 973 प्लॉट होंगे उपलब्ध

Yamuna Authority: ग्रेटर नोएडा में आवासीय भूखंड का इंतजार कर रहे परिवारों के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण मकर संक्रांति के अवसर पर नई आवासीय योजना लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
top-news

Yamuna Authority: ग्रेटर नोएडा में आवासीय भूखंड का इंतजार कर रहे परिवारों के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण मकर संक्रांति के अवसर पर नई आवासीय योजना लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। पहले चरण में कुल 973 आवासीय भूखंडों की योजना लाई जाएगी, जिसके लिए रेरा में पंजीकरण हेतु आवेदन कर दिया गया है। रेरा से पंजीकरण मिलते ही ऑनलाइन आवेदन पोर्टल खोल दिया जाएगा। प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह के अनुसार, मकर संक्रांति या गणतंत्र दिवस के आसपास योजना को औपचारिक रूप से लॉन्च किया जा सकता है।


Yamuna Authority से मिली जानकारी के अनुसार, ये आवासीय भूखंड सेक्टर 15सी, 18 और 24ए में उपलब्ध होंगे, जो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में स्थित हैं। सभी भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। भूखंडों का साइज 290 वर्ग मीटर तक होगा और प्रस्तावित दर लगभग 35,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर रखी गई है, जो नोएडा और ग्रेटर नोएडा की तुलना में कम मानी जा रही है। इससे मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए यमुना सिटी में घर बनाने का अवसर आसान हो सकता है।

जानकारी के लिए बता दे कि Yamuna Authority आने वाले समय में सेक्टर-5 में भी बड़ी आवासीय योजना लाने की तैयारी कर रहा है, जहां करीब 3000 भूखंड उपलब्ध कराए जाएंगे। यह सेक्टर नोएडा एयरपोर्ट के पास स्थित होगा और यहां ग्रीनबेल्ट के लिए अधिक जगह छोड़ी गई है, साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे और प्रस्तावित खुर्जा-पलवल एक्सप्रेसवे से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। पहले की योजनाओं में हजारों की संख्या में आवेदन आने से यमुना सिटी में आवासीय भूखंडों की बढ़ती मांग साफ नजर आती है।