Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

ग्रेटर नोएडा वेस्ट–गाजियाबाद को जोड़ने वाली सड़क होगी दो लेन, जाम से मिलेगी बड़ी राहत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गाजियाबाद के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है।
top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गाजियाबाद के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। राष्ट्रीय राजमार्ग-91 स्थित लाल कुआं को ग्रेनो वेस्ट से जोड़ने वाली सड़क को अब दो लेन का किया जाएगा। करीब तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण से शाहबेरी और विजयनगर मार्ग पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात मिलेगी। यह सड़क ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-16 से शुरू होकर चिपियाना गांव के पास से गुजरते हुए लाल कुआं के पास जीटी रोड से जुड़ेगी।


प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, यह मार्ग पहले एक लेन का था, जिसे यूपी लोक निर्माण विभाग ने तैयार किया था। बीते कुछ वर्षों में ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ने के कारण ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सड़क को चौड़ा करने का फैसला लिया है। चौड़ीकरण के साथ ही सड़क पर पथ विभाजक भी बनाया जाएगा, जिससे यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगा।

इसके साथ ही चिपियाना के पास रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य भी जारी है। इसके पूरा होने से गाजियाबाद की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक सिविल एके सिंह ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इस परियोजना से पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और रोजाना सफर करने वालों का समय बचेगा।