Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
ग्रेटर नोएडा में एसटीपी नियमों की अनदेखी पर सख्ती, 202 बिल्डर सोसाइटियों को नोटिस, 6 पर 27 लाख का जुर्माना
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बिल्डर सोसाइटियों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के सुचारु संचालन को लेकर सख्त रुख अपनाया है।
- sakshi choudhary
- 31 Dec, 2025
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बिल्डर सोसाइटियों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के सुचारु संचालन को लेकर सख्त रुख अपनाया है। प्राधिकरण के सीवर विभाग ने ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट क्षेत्र की 202 बिल्डर सोसाइटियों को नोटिस जारी कर एसटीपी की क्षमता, संचालन और ट्रीटेड वॉटर के उपयोग से संबंधित जानकारी मांगी है। इन सभी सोसाइटियों को एक सप्ताह के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।
प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो सीवर विभाग की टीम मौके पर जाकर मुआयना करेगी। निरीक्षण के दौरान खामियां पाए जाने पर संबंधित बिल्डर सोसाइटी पर पेनल्टी लगाई जाएगी। इसी क्रम में बीते दो सप्ताह में 6 बिल्डर सोसाइटियों पर कुल 27 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। सभी दोषी सोसाइटियों को यह राशि 7 कार्य दिवस के भीतर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खाते में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा आगे की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जल पुनर्चक्रण को बढ़ावा देना है। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने सभी बिल्डर सोसाइटियों से अपील की है कि वे निकलने वाले सीवेज को सही तरीके से शोधित करें और ट्रीटेड पानी का उपयोग पेड़-पौधों की सिंचाई जैसे कार्यों में करें, ताकि जल संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।