Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
नए साल से नोएडा में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें, शहर की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार
नए साल की शुरुआत के साथ ही नोएडा के लोगों को मुंबई की तर्ज पर डबल डेकर बस में सफर करने का मौका मिलेगा।
- sakshi choudhary
- 31 Dec, 2025
नए साल की शुरुआत के साथ ही नोएडा के लोगों को मुंबई की तर्ज पर डबल डेकर बस में सफर करने का मौका मिलेगा। यूपी रोडवेज को कुल आठ इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें मिलनी हैं, जिनमें से एक बस सेक्टर-35 स्थित मोरना डिपो पहुंच चुकी है। निगम अधिकारियों के अनुसार सभी बसों के आने के बाद इनका संचालन एक साथ शुरू किया जाएगा, ताकि शहर को बेहतर और सुव्यवस्थित सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिल सके।
इन डबल डेकर बसों के लिए रूट शहर की कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए तय किए जा रहे हैं। खास तौर पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट जैसे क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा, जहां सार्वजनिक परिवहन की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही है। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दनकौर, दादरी, जेवर और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक इन बसों के संचालन की योजना है। इलेक्ट्रिक होने के कारण ये बसें बिना शोर और प्रदूषण के शहर की सड़कों पर चलेंगी।
डबल डेकर बसें अंदर से पूरी तरह एसी और आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। आगे और पीछे दो गेट, दो सीढ़ियां और ऊपर की मंजिल पर आरामदायक सीटें यात्रियों को बेहतर अनुभव देंगी। करीब 15 साल पहले नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच एक डबल डेकर बस ट्रायल के तौर पर चली थी, जिसे लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब एक बार फिर इन बसों के आने से शहरवासियों में खासा उत्साह है, खासकर इसलिए क्योंकि इनका किराया भी न्यूनतम रखा जाएगा।