Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
गौतमबुद्धनगर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, नदी की जलधारा से खनन पर 5 लाख जुर्माना, 33 वाहन सीज
गौतमबुद्धनगर जिले में अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।
- sakshi choudhary
- 03 Jan, 2026
गौतमबुद्धनगर जिले में अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। खनन पट्टा क्षेत्र की आड़ में नदी की जलधारा के भीतर अवैध रूप से बालू निकालने के मामले में प्रशासन ने दोषियों पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और संबंधित थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। यह कार्रवाई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और राजस्व नुकसान को रोकना है।
प्रशासन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर छापेमारी की, जहां जांच में पाया गया कि निर्धारित पट्टा सीमा से बाहर जाकर नदी की जलधारा से खनन किया जा रहा था। जांच के दौरान अवैध खनन के ठोस सबूत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई। प्रशासन का कहना है कि इस तरह का खनन पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसके अलावा दिसंबर 2025 के दौरान जिले भर में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में अवैध उपखनिज परिवहन करते हुए 33 वाहनों को पकड़ा गया। जेवर, दादरी, दनकौर और कासना जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में की गई इस कार्रवाई में कुल 12,39,730 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर और भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।