Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

नोएडा में इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक की 17वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत, जांच जारी

नोएडा के सेक्टर-104 स्थित एटीएस वन हेमलेट सोसाइटी में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के कार्यकारी निदेशक अजय गर्ग की 17वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
top-news

नोएडा के सेक्टर-104 स्थित एटीएस वन हेमलेट सोसाइटी में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के कार्यकारी निदेशक अजय गर्ग की 17वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह करीब सवा दस बजे यह घटना सामने आई, जब वह अपने फ्लैट की बालकनी की ओर गए थे। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


पुलिस के अनुसार अजय गर्ग मूल रूप से कानपुर के इंदिरानगर के रहने वाले थे और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, दिल्ली में कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत थे। वह नोएडा के इसी सोसाइटी में पत्नी मयूरी गर्ग के साथ रहते थे। घटना के समय पत्नी घर में ही मौजूद थीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि अजय बालकनी की तरफ गए थे और कुछ ही मिनटों में लौटने की बात कही थी, लेकिन इसी दौरान यह हादसा हो गया।

फिलहाल पुलिस को परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस हादसा और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलने पर मुंबई में रहने वाला बेटा और अन्य परिजन भी नोएडा पहुंच गए हैं।