Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में पुरानी रंजिश ने ली युवक की जान, लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र के कैमराला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
top-news

ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र के कैमराला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। रविवार रात ड्यूटी से लौट रहे 30 वर्षीय हरकेश को गांव के ही कुछ लोगों ने रोक लिया और गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।


परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, हमलावरों ने बेहोश होने के बाद भी युवक को पीटना जारी रखा। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी दो कारों में सवार होकर फरार हो गए। घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक हरकेश ग्रेटर नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करता था और अपने परिवार के साथ गांव में रहता था।

घटना के बाद मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।