Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण ने अनुशासन उल्लंघन पर संविदा जेई को किया बर्खास्त, संपत्तियों को लेकर रही चर्चा
Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण में संविदा पर तैनात एक जूनियर इंजीनियर को अनुशासन और आचरण के विरुद्ध कार्यशैली के आरोप में सेवा से हटा दिया गया है।
- sakshi choudhary
- 07 Jan, 2026
Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण में संविदा पर तैनात एक जूनियर इंजीनियर को अनुशासन और आचरण के विरुद्ध कार्यशैली के आरोप में सेवा से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई सीईओ स्तर से की गई है और प्राधिकरण का कहना है कि यह पूरी तरह विभागीय अनुशासनात्मक कदम है। संबंधित जेई विद्युत, यांत्रिक सहित अन्य विभागों में तैनात रहा था और कुछ समय पहले उसे चार्ज से हटाने के निर्देश भी दिए गए थे, इसके बावजूद वरिष्ठ स्तर पर टेंडर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने की बातें सामने आईं।
इस मामले में सबसे अधिक चर्चा जेई की कथित संपत्तियों को लेकर रही। बताया जा रहा है कि देहरादून में स्थित विला और महंगी एसयूवी सहित अन्य संपत्तियां वर्ष 2019 के बाद बनाई गईं। सोशल मीडिया पर पत्नी और भाई द्वारा साझा की गई रील और तस्वीरों के वायरल होने के बाद यह मामला प्राधिकरण के भीतर तेजी से फैला। करीब एक करोड़ रुपये की एसयूवी से जेई का कार्यालय आना और अन्य कर्मचारियों द्वारा उसके साथ फोटो खिंचवाना भी देखे जाने के बाद अधिकारियों ने जानकारी जुटाई, जिसमें उसके देहरादून में रहने की बात सामने आई।
प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार संविदा जेई को करीब 40 हजार रुपये मासिक वेतन मिलता था और उसकी संपत्तियों को लेकर कर्मचारियों व अधिकारियों के बीच चर्चा चल रही थी। नौकरी समाप्त होने के बाद जेई ने प्रभावी पैरवी के प्रयास भी किए और अधिकारियों को भावनात्मक संदेश भेजे, लेकिन प्राधिकरण ने स्पष्ट कर दिया कि उसे दोबारा सेवा में नहीं रखा जाएगा। अधिकारियों ने दोहराया कि कार्रवाई केवल अनुशासन और कार्यशैली के आधार पर की गई है और संपत्तियों पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की जा रही है।