Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
ग्रेटर नोएडा डेल्टा वन में दूषित जलापूर्ति की शिकायतों का समाधान, एसीईओ ने किया निरीक्षण
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा वन में दूषित जलापूर्ति की शिकायतों को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने जल विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
- sakshi choudhary
- 08 Jan, 2026
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा वन में दूषित जलापूर्ति की शिकायतों को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने जल विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसीईओ ने स्थानीय निवासियों और शिकायतकर्ताओं से सीधे बातचीत की, जिसमें सभी ने बताया कि अब क्षेत्र में साफ पानी की आपूर्ति हो रही है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से भी जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।
प्राधिकरण की ओर से दूषित पानी की शिकायत करने वाले घरों से पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। साथ ही जिन दो स्थानों पर पाइपलाइन में लीकेज और कनेक्शन में दिक्कत पाई गई थी, उन्हें तुरंत दुरुस्त कर दिया गया। जल विभाग ने एक बार फिर नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी दूषित जलापूर्ति की समस्या हो, तो वरिष्ठ प्रबंधक जल और प्रबंधक जल के दिए गए नंबरों पर सूचना दें, ताकि समस्या का शीघ्र समाधान किया जा सके।
इस बीच ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने पूरे ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में पानी की रैंडम जांच कराने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण द्वारा सप्लाई किए जाने वाले क्षेत्रों में पानी की जांच स्वयं प्राधिकरण करेगा, जबकि बिल्डर सोसायटी और आवासीय समितियों में जांच की जिम्मेदारी संबंधित प्रबंधन समिति की होगी। औद्योगिक, व्यावसायिक, आईटी और संस्थागत क्षेत्रों में भी जल गुणवत्ता जांच के निर्देश जारी किए गए हैं और सभी जांच रिपोर्ट जल विभाग में जमा कराना अनिवार्य होगा।