Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

इंदिरापुरम में 11वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, मानसिक तनाव में था पीड़ित

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की सनराइज ग्रीन सोसायटी में 28 वर्षीय युवक यज्ञ पांडे की 11वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई।
top-news

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की सनराइज ग्रीन सोसायटी में 28 वर्षीय युवक यज्ञ पांडे की 11वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। यह घटना 11 जनवरी की देर रात करीब दो बजे हुई, जब वह अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे गिर गया। सुरक्षा कर्मियों ने शव देखकर तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को मोर्चरी भिजवाया। 12 जनवरी को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार, यज्ञ पांडे नोएडा की एक विज्ञापन कंपनी में कार्यरत थे। परिवार में माता-पिता और एक छोटी बहन हैं। परिजनों से बातचीत में सामने आया कि यज्ञ पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव और depression से जूझ रहे थे और उनका इलाज नोएडा के एक अस्पताल में चल रहा था। प्रारंभिक जांच में किसी तरह की साजिश या बाहरी कारण के संकेत नहीं मिले हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से कोई suicide note बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल मामला accidental fall या मानसिक स्थिति से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यदि परिजन कोई लिखित शिकायत या तहरीर देते हैं तो आगे की investigation की जाएगी। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।