Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
ग्रेटर नोएडा के बीटा वन सेक्टर में सीवर समस्या के समाधान के लिए प्राधिकरण का निरीक्षण, सफाई कार्य शुरू
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीवर विभाग द्वारा आज सेक्टर बीटा वन का निरीक्षण किया गया।
- sakshi choudhary
- 12 Jan, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीवर विभाग द्वारा आज सेक्टर बीटा वन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीनियर मैनेजर सनी यादव, मैनेजर संध्या और जेई रियाजुद्दीन मौके पर मौजूद रहे। निरीक्षण के तुरंत बाद प्रेशर मशीन, टैंकर और sewer cleaning machine को बुलाकर सीवर लाइन की सफाई का कार्य सी ब्लॉक से शुरू किया गया। अधिकारियों ने मौके पर व्यवस्था का जायजा लिया और समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा ने बताया कि लंबे समय से सेक्टरवासी सीवर की गंभीर समस्या से परेशान थे। सीवर लाइन के जाम होने से गंदगी और दुर्गंध की स्थिति बनी हुई थी, जिससे लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में परेशानी हो रही थी। प्राधिकरण की टीम द्वारा शुरू किए गए इस inspection और सफाई अभियान से जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।
आरडब्ल्यूए महासचिव हरेंद्र भाटी के अनुसार सीवर लाइन डैमेज होने के कारण उसमें अत्यधिक गंदगी भर गई थी, जिससे पानी का बहाव बाधित हो रहा था। आज सीवर विभाग द्वारा मशीनों से सफाई कराई जा रही है और साथ ही गलियों में भी 6 लेबर लगाकर सफाई का कार्य कराया जा रहा है। इस coordinated action से sewer system को दोबारा सुचारू रूप से चलाने की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है।