Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
ग्रेनो प्राधिकरण लाएगा Ready to Move Flats योजना, मकर संक्रांति के बाद शुरू होगा पंजीकरण
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (GrNoida Authority) जल्द ही रेडी टू मूव फ्लैट्स की नई योजना लॉन्च करने जा रहा है।
- sakshi choudhary
- 13 Jan, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (GrNoida Authority) जल्द ही रेडी टू मूव फ्लैट्स की नई योजना लॉन्च करने जा रहा है। मकर संक्रांति के बाद इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस योजना के तहत ई-नीलामी के माध्यम से फ्लैटों का आवंटन किया जाएगा, जिसमें highest bid लगाने वाले आवेदकों को फ्लैट दिए जाएंगे। बोर्ड की पिछली बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है।
प्राधिकरण के अनुसार, पहले चरण में ओमिक्रॉन-1ए सेक्टर स्थित बहुमंजिला सोसाइटी में 90 फ्लैट ई-ऑक्शन के जरिए बेचे जाएंगे। ये फ्लैट 82 वर्गमीटर क्षेत्रफल के हैं, जिनका आरक्षित मूल्य 72 लाख रुपये तय किया गया है। करीब 20 मंजिला इस अपार्टमेंट में पहले ही अधिकांश फ्लैट बिक चुके हैं, जबकि बढ़ती housing demand को देखते हुए बचे हुए फ्लैटों को बिक्री के लिए खोला जा रहा है।
मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार की गई इस housing scheme में 58 और 82 वर्गमीटर साइज के फ्लैट बनाए गए हैं। फिलहाल करीब 350 फ्लैट आवंटन के लिए उपलब्ध हैं। दूसरे चरण में 58 वर्गमीटर के फ्लैट बेचे जाएंगे, जिनका आरक्षित मूल्य 49.11 लाख रुपये रखा गया है। ग्रेनो प्राधिकरण का दावा है कि तेजी से बढ़ती आबादी और बेहतर infrastructure के चलते यहां property investment की मांग लगातार बनी हुई है।