Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

ग्रेटर नोएडा के चौराहों और सेंट्रल वर्ज पर खिलेगा कैलेंडुला, पुष्प प्रदर्शनी से पहले बदलेगा शहर का लुक

ग्रेटर नोएडा में आगामी पुष्प प्रदर्शनी को लेकर शहर की सड़कों, चौराहों और सेंट्रल वर्ज को विशेष रूप से सजाया जाएगा।
top-news

ग्रेटर नोएडा में आगामी पुष्प प्रदर्शनी को लेकर शहर की सड़कों, चौराहों और सेंट्रल वर्ज को विशेष रूप से सजाया जाएगा। इस बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पुष्प प्रदर्शनी का थीम फ्लावर कैलेंडुला तय किया है, जिसे शहर के प्रमुख मार्गों, गोलचक्करों और ग्रीन बेल्ट में लगाया जाएगा। प्राधिकरण का उद्देश्य है कि फरवरी के अंत में होने वाली फ्लावर एग्जीबिशन से पहले ही शहर में थीम फ्लावर की झलक दिखाई देने लगे।


इस संबंध में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक ने ग्रीन बेल्ट, सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों को एडॉप्शन पर लेने वाली एजेंसियों के साथ बैठक की। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी एडॉप्ट किए गए स्थलों पर पांच दिन के भीतर कैलेंडुला के पौधे लगाए जाएं, ताकि समय पर उनमें फूल खिल सकें। उद्यान विभाग की टीम नियमित मॉनिटरिंग करेगी और लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

प्राधिकरण के अनुसार, ग्रेटर नोएडा में वर्तमान में 40 गोलचक्कर, 45 ग्रीन बेल्ट और 17 सेंट्रल वर्ज एडॉप्शन पर दिए गए हैं। इन सभी स्थानों पर कैलेंडुला पौधे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन 26, 27, 28 फरवरी और 01 मार्च को सिटी पार्क में किया जाएगा। इससे पहले शहर को ग्रीन सिटी और स्मार्ट सिटी की पहचान के अनुरूप सजाने की तैयारी की जा रही है।