यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में Industrial Investment का बड़ा विस्तार, सेमीकंडक्टर से मेडिकल कॉलेज तक 22, 960 करोड़ का निवेश

top-news

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में औद्योगिकीकरण को नई गति मिली है। प्राधिकरण द्वारा सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और मेडिकल एजुकेशन से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन किया गया है। सेक्टर-28 में M/s India Chip Pvt. Ltd. को 48 एकड़ भूमि दी गई है, जहां HCL Foxconn के संयुक्त उपक्रम के तहत semiconductor chip manufacturing unit स्थापित होगी, जिससे क्षेत्र में 3706.15 करोड़ रुपये का निवेश होगा। वहीं सेक्टर-10 स्थित Electronic Manufacturing Cluster में M/s Ascent Circuit Pvt. Ltd. को 16 एकड़ भूमि आवंटित की गई है, जहां Flexible PCB और Semiconductor Substrates का उत्पादन किया जाएगा, इस परियोजना से 3250 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।


इसके अलावा सेक्टर-08 में M/s Amber Enterprises India Limited को 100 एकड़ भूमि आवंटित की गई है, जहां PCB Assembly, Computer Electronics और Appliances से जुड़ी औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी, जिससे 3532 करोड़ रुपये का निवेश होगा। वहीं सामाजिक क्षेत्र में भी बड़ा कदम उठाते हुए सेक्टर-17A में M/s Bodhistva Charitable Trust को 20.50 एकड़ भूमि मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए दी गई है, जिससे 532.18 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इन परियोजनाओं से YEIDA क्षेत्र को Industrial Hub के रूप में नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में यमुना प्राधिकरण ने कुल 74 औद्योगिक इकाइयों को लगभग 22 लाख वर्गमीटर भूमि का आवंटन किया है। इससे कुल 22,960 करोड़ रुपये का निवेश और 31,627 लोगों के लिए रोजगार सृजन होने का अनुमान है। इसमें Industrial Scheme, E-Auction और Invest UP के LOC के माध्यम से SAEL Solar, Havells India, Minda Corporation और Pine Valley Venture जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं। यह पहल उत्तर प्रदेश को Electronics Manufacturing, Semiconductor Industry और रोजगार सृजन के क्षेत्र में मजबूत बनाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *