Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

ग्रेटर नोएडा में Road Safety Campaign शुरू, Accident Prone Areas होंगे पूरी तरह सुरक्षित

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सड़क हादसों को रोकने के लिए बड़े स्तर पर Road Safety Campaign की शुरुआत की है।
top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सड़क हादसों को रोकने के लिए बड़े स्तर पर Road Safety Campaign की शुरुआत की है। हाल ही में नोएडा में सड़क किनारे बने बेसमेंट में कार गिरने से हुई दर्दनाक घटना के बाद प्राधिकरण के CEO एनजी रवि कुमार ने सभी सड़कों और उनके आसपास मौजूद गड्ढों, ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर तत्काल सुरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत दिशा संकेतक, रिफ्लेक्टर और अन्य safety measures अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे।


CEO के निर्देश पर ACEO लक्ष्मी वीएस ने महाप्रबंधक एके सिंह और सभी वर्क सर्किल प्रभारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर अपने-अपने क्षेत्रों में फील्ड निरीक्षण के आदेश दिए। सभी टीमों को तीन दिन के भीतर sharp u-turn, potholes और accident prone locations की पहचान कर जरूरी सुधार कार्य करने को कहा गया है। सोमवार से ही अभियान शुरू कर दिया गया है और परियोजना विभाग की टीमें Road Marking, Cat Eyes, Central Verge Painting, Speed Breaker और Barricading जैसे कार्यों में जुटी हुई हैं।

ACEO सुमित यादव ने खुद 130 मीटर रोड और सेक्टर दो-तीन क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही Electrical Engineering Department को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी सड़क पर अंधेरा न रहे और सभी Street Lights कार्यशील हों। Builders को भी अपनी Construction Sites पर Safety Norms का पालन करने को कहा गया है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि सभी वर्क सर्किल को शपथ पत्र देना होगा कि उनके क्षेत्र में सभी accident prone areas को सुरक्षित बना दिया गया है।