Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

Greater Noida Authority ने नालों पर बने पुलों का किया निरीक्षण, Road Safety बढ़ाने के दिए निर्देश

ग्रेटर नोएडा में सड़क सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए Greater Noida Authority ने अभियान तेज कर दिया है।
top-news

ग्रेटर नोएडा में सड़क सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए Greater Noida Authority ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह और एसीईओ प्रेरणा सिंह ने शहर के विभिन्न सेक्टरों में नालों पर बने पुलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलों की रेलिंग को मजबूत करने, reflector और cat’s eye लगाने जैसे road safety measures बढ़ाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सेक्टर गामा-1 और पी-3 क्षेत्र में बनी पुलिया का जायजा लेते हुए सुरक्षा इंतजामों को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया।


प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर चल रहे इस safety drive के तहत सेक्टर पाई-1 में एक builder project का भी निरीक्षण किया गया, जहां अतिरिक्त barricading लगाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सेक्टर स्वर्णनगरी में सड़क किनारे नालियों पर टूटे स्लैब को दुरुस्त करने और सेक्टर पी-1 स्थित सिटी सेंटर व शगुन मार्ट क्षेत्र में आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ प्रबंधक मनोज सचान, वरिष्ठ प्रबंधक रतिक और प्रबंधक संध्या सिंह भी मौजूद रहे।

वहीं, परियोजना विभाग की आठों टीमों ने GM प्रोजेक्ट एके सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न हिस्सों में 48 accident prone locations को चिन्हित कर सुरक्षा उपाय बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है। डीएससी रोड, सूरजपुर और केंद्रीय विहार सहित कई क्षेत्रों में slab repair, curve development, soil filling, railing strengthening और reflector installation जैसे कार्य किए जा रहे हैं। प्राधिकरण ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं accident black spot दिखाई दे तो वर्क सर्किल प्रभारियों के जारी मोबाइल नंबरों पर सूचना देकर road safety अभियान में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *