Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Greater Noida West में 45 MLD STP और MSPS परियोजनाओं का निरीक्षण, समय से पहले पूरा करने के निर्देश

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने 22 जनवरी 2026 को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 में निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) और मास्टर सीवेज पंपिंग स्टेशन (MSPS) का निरीक्षण किया।
top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने 22 जनवरी 2026 को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 में निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) और मास्टर सीवेज पंपिंग स्टेशन (MSPS) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को तय समय से पहले पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान सीवर विभाग की टीम और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


ग्रेनो वेस्ट सेक्टर-1 में लगभग 71 करोड़ रुपये की लागत से 45 MLD क्षमता का STP बनाया जा रहा है, जिसका करीब 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य को अगले 6 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे MSPS को 3 महीनों में पूरा करने की योजना है। एसीईओ ने work speed बढ़ाने और quality standards बनाए रखने पर विशेष जोर दिया, ताकि प्रोजेक्ट समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पूरा हो सके।

इन दोनों परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1, 2, 3, 4, सेक्टर-16, 16बी, 16सी, टेकजोन-4 व 7, इकोटेक-12, 14, 15 सहित हैबतपुर, पतवारी, बिसरख, शाहबेरी और आसपास के गांवों के सीवर ट्रीटमेंट में बड़ी सुविधा मिलेगी। वर्तमान में ग्रेटर नोएडा में Badalpur, Kasna, Ecotech-2 और Ecotech-3 में STP संचालित हैं। नए STP के चालू होने से sanitation system मजबूत होगा और Greater Noida West में urban infrastructure को नई मजबूती मिलेगी।