Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ देश: मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मुंबई में दही हांडी की जोरदार तैयारी ● Public Exam Reforms: देश की परीक्षा व्यवस्था में होंगे बड़े सुधार? हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने मांगे सुझाव, 13 सितंबर तक मौका ● Ghaziabad: अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी में सुविधाएं अधूरी, मेंटेनेंस बढ़ाने और मनमाने बिजली शुल्क का आरोप ● नोएडा मजदूर आंदोलन: आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द, हाईकोर्ट के फैसले से पुलिस के आरोपों पर उठे सवाल ● जन्माष्टमी पर दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, नोएडा-गाजियाबाद में जलभराव; गर्मी से मिली राहत ● Greater Noida Traffic Alert: किसान चौक पर आज रात से ट्रैफिक डायवर्जन, दो सप्ताह तक संभलकर चलें ● एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन ● Sharda University में ‘दीक्षारंभ 2026’ का भव्य आयोजन, Chirag Paswan ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र ● EV India Expo 2026 का सफल समापन, 30 हजार से ज्यादा बिजनेस विजिटर्स ने लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा में श्रमिक आवास से एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी तक 7 बड़े फैसले, जानें क्या बदलेगा

Greater Noida Authority News: ईटा 1, जीटा 1, और Delta 3 में Community Center का उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर ईटा वन, जीटा वन और डेल्टा थ्री के निवासियों को बड़ी सुविधा देते हुए तीन नए Community Center तैयार कराए हैं।
top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर ईटा वन, जीटा वन और डेल्टा थ्री के निवासियों को बड़ी सुविधा देते हुए तीन नए Community Center तैयार कराए हैं। बृहस्पतिवार को Dadri विधायक तेजपाल नागर और भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने इन कम्युनिटी सेंटरों का उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि सेक्टरवासियों को लंबे समय से ऐसे multipurpose community space की आवश्यकता थी, जो अब पूरी हो गई है। इससे स्थानीय लोगों को शादी, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में काफी सहूलियत मिलेगी।


विधायक तेजपाल नागर ने Greater Noida Authority के CEO एनजी रवि कुमार की पहल की सराहना करते हुए कहा कि नागरिक सुविधाओं का विकास प्राथमिकता में शामिल है। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने भी कहा कि प्राधिकरण लगातार urban infrastructure और public facilities को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहा है, ताकि ग्रेटर नोएडा को एक modern city के रूप में विकसित किया जा सके।

प्राधिकरण के परियोजना विभाग, वर्क सर्किल-5 के वरिष्ठ प्रबंधक रतिक के अनुसार, इन तीनों Community Center के निर्माण पर लगभग 6.56 करोड़ रुपये की लागत आई है। प्रत्येक सेंटर में common hall, library, office space, महिला-पुरुष शौचालय और parking जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सेक्टरवासियों और वर्क सर्किल-5 व विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की टीम की मौजूदगी रही।