Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में धूमधाम से मना पराक्रम दिवस, मिष्ठान वितरण के साथ हुआ कार्यक्रम
सूरजपुर साइट सी स्थित शिवालिक होम्स के निवासियों द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में हर वर्ष की तरह इस बार भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिवस पराक्रम दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
- sakshi choudhary
- 23 Jan, 2026
सूरजपुर साइट सी स्थित शिवालिक होम्स के निवासियों द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में हर वर्ष की तरह इस बार भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिवस पराक्रम दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने देशभक्ति, राष्ट्रसेवा और युवा पीढ़ी में राष्ट्रभाव को मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में प्रवीन कुमार ने नेताजी द्वारा दिखाए गए मार्ग से प्रेरणा लेकर देश सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। गिरीश कुमार सिंह ने नेताजी के जीवन परिचय और उनके ओजस्वी विचारों को साझा करते हुए कहा कि नेताजी न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। वक्ताओं ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा नेताजी के जन्मदिवस को पराक्रम दिवस घोषित करना आने वाली पीढ़ियों के लिए एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे उनके विचारों को नई ऊर्जा मिलेगी।
कामिनी ने बच्चों और नौनिहालों को नेताजी की जीवनी और विचारों से अवगत कराने की आवश्यकता बताई। राहुल शर्मा ने कहा कि पार्क का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखा जाना जनप्रतिनिधियों की राष्ट्रभावना को दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान पार्क में नेताजी की मूर्ति स्थापना की मांग भी रखी गई। कार्यक्रम के बाद सभी उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर राहुल शर्मा, प्रवीन कुमार, कामिनी, अजय कुमार, सोनू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।