Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
Greater Noida West में खुला गटर बना हादसों का कारण, एक साल बाद भी प्रशासन मौन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के आम्रपाली ड्रीम वैली, टेकज़ोन स्थित इटेनिया प्रोजेक्ट के पास बना खुला गटर स्थानीय लोगों के लिए गंभीर खतरा बन चुका है।
- sakshi choudhary
- 23 Jan, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के आम्रपाली ड्रीम वैली, टेकज़ोन स्थित इटेनिया प्रोजेक्ट के पास बना खुला गटर स्थानीय लोगों के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने बताया कि इस गटर में चौबीसों घंटे पानी गिरता रहता है, जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। यह इलाका रोज़ाना pedestrians, school children और senior citizens की आवाजाही वाला मार्ग है, ऐसे में खुले गटर की मौजूदगी public safety के लिए बड़ा risk साबित हो रही है।
समिति के अनुसार यह मुद्दा नया नहीं है। लगभग एक वर्ष पूर्व समिति के उपाध्यक्ष हिमांशु ने इस समस्या को संबंधित विभागों और Greater Noida Authority के संज्ञान में लाया था। उस समय यह चेतावनी भी दी गई थी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन न तो बिल्डर की ओर से कोई सुधार किया गया और न ही प्रशासन की तरफ से ठोस कदम उठाए गए। एक साल बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है, जो governance failure की ओर इशारा करती है।
इस मामले पर समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब किसी गंभीर समस्या की पहचान समय रहते हो जाती है और फिर भी उस पर कार्रवाई न की जाए, तो यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि system failure है। समिति की मांग है कि इस स्थान का तुरंत inspection कराया जाए, खुले गटर को तत्काल बंद या सुरक्षित किया जाए और जिम्मेदार builder तथा अधिकारियों की accountability तय की जाए। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो यह मामला public interest में higher level तक उठाया जाएगा।