Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
ग्रेटर नोएडा में बारात के दौरान खूनी संघर्ष: 11 सेकंड में 20 से ज्यादा वार, 6 घायल, ICU में भर्ती
ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक शादी समारोह उस वक्त हिंसा में बदल गया, जब पुरानी रंजिश के चलते बारात पर जानलेवा हमला कर दिया गया।
- sakshi choudhary
- 24 Jan, 2026
ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक शादी समारोह उस वक्त हिंसा में बदल गया, जब पुरानी रंजिश के चलते बारात पर जानलेवा हमला कर दिया गया। चढ़त की रस्म के दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने लाठी, डंडे, सरिया, हॉकी स्टिक और अवैध हथियारों से बराती पक्ष को घेर लिया। बीच सड़क एक युवक को गिराकर महज 11 सेकंड में उस पर 20 से अधिक वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में कुल छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि यह बारात जगनपुर गांव से रामपुर फतेहपुर पहुंची थी और दोनों पक्षों के बीच वर्षों पुराना विवाद चला आ रहा था। इससे पहले मई 2025 में भी इसी रंजिश के चलते जानलेवा हमला हुआ था, जिसका मामला अदालत में लंबित है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब आधे घंटे तक सड़क पर अफरातफरी और मारपीट का माहौल बना रहा। कई लोग मौके पर मौजूद रहे, लेकिन दहशत के कारण कोई भी बीच-बचाव के लिए आगे नहीं आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर 49 नामजद और 15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा और अवैध हथियार रखने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार तीन विशेष टीमें गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। घटना के बाद गांव में तनाव और भय का माहौल है, जबकि इस खुलेआम हिंसा ने law and order और public safety को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।