Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
Greater Noida Flower Show 2026: City Park में Make in India Drone Show से सजेगी दीपावली और देशभक्ति की थीम
ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में 26 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित होने वाली पुष्प प्रदर्शनी इस बार खास आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है।
- sakshi choudhary
- 25 Jan, 2026
ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में 26 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित होने वाली पुष्प प्रदर्शनी इस बार खास आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है। प्रदर्शनी में दीपावली और देशभक्ति की थीम पर भव्य लाइट और साउंड ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा, जिसमें करीब 700 Make in India ड्रोन हिस्सा लेंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इस शो के लिए देश में निर्मित ड्रोन के उपयोग को अनिवार्य कर दिया है। ड्रोन शो पर लगभग 42 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है और उद्घाटन के दिन ही इसे प्रस्तुत किया जाएगा।
प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है, जिसका उद्देश्य भारतीय कंपनियों द्वारा बनाए जा रहे उच्च गुणवत्ता वाले ड्रोन को बढ़ावा देना है। ड्रोन शो को म्यूजिकल लाइट एंड साउंड फॉर्मेट में तैयार किया जाएगा, जिसके लिए चयनित एजेंसी को 100 अतिरिक्त ड्रोन रिजर्व में रखने होंगे। साथ ही एजेंसी को आयोजन से पहले सर्वे और एक डेमो शो भी प्रस्तुत करना होगा। शो के लिए आवश्यक सभी NOC एजेंसी को स्वयं विभिन्न विभागों से लेनी होंगी।
पुष्प प्रदर्शनी में बच्चों के मनोरंजन का भी विशेष ध्यान रखा गया है। सुपरमैन, आयरनमैन और अन्य लोकप्रिय कार्टून कैरेक्टर फूलों से तैयार किए जाएंगे, जो सभी दिनों तक प्रदर्शनी में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक विशेष पुष्प झांकी भी आकर्षण का हिस्सा होगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण फरवरी के पहले सप्ताह तक एजेंसी चयन की प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में है, ताकि आयोजन को समय पर अंतिम रूप दिया जा सके।